
BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार... भारत में एंट्री करने की कर रहा था कोशिश
AajTak
गणतंत्र दिवस पर गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा कड़ी करते हुए बीएसएफ ने संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाकर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। सिंध प्रांत के बादिन जिले के निवासी इस व्यक्ति को तड़के सीमा बाड़बंदी के पास पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी बीएसएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सीमा पार से किसी भी घुसपैठ को रोकना है.
गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने रविवार तड़के एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई. बीएसएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, रविवार तड़के सीमा पर बाड़बंदी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं. इसके बाद क्षेत्र की तलाशी ली गई, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया.
एजेंसी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान खावर के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले का रहने वाला है. गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चलाया. बीएसएफ के जवानों ने इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब दो हफ्ते पहले बीएसएफ ने कच्छ के हरामी नाला क्षेत्र के पास एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था. यह पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें: पंजाब में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, हेरोइन बरामद
बीएसएफ का कहना है कि सीमा पर इस तरह की सख्ती का मकसद किसी भी प्रकार की घुसपैठ को रोकना है. सीमा पर तनाव और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ कार्य कर रही हैं. हरामी नाला क्षेत्र, जहां हालिया घटना हुई, भारत-पाकिस्तान सीमा का संवेदनशील इलाका है. यहां अक्सर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें होती रही हैं. बीएसएफ का कहना है कि गणतंत्र दिवस के दौरान ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










