
BSF को नदी में तैरते मिले 38 लाख के मोबाइल, तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे बांग्लादेश
AajTak
बीएसएफ ने नदी में तैरते 38 लाख के मोबाइल सीज किए हैं. इनकी कीमत 38 लाख रुपए से ज्यादा है. बीएसएफ को मोबाइल फोन प्लास्टिक के कंटेनर में मिले. जो केले के तने से बंधा था. कंटेनर बांग्लादेश की ओर बह रहा था. बीएसएफ ने पहले भी मोबाइल बरामद किए थे. मामला पश्चिम बंगाल के मालदा का है.
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (India-Bangladesh International Border) पर तैनात बीएफएफ जवानों ने ढेर सारे मोबाइल बरामद किए गए. मोबाइल की संख्या 317 है. जिनकी केले के तने से प्लास्टिक कंटेनर बांध कर तस्करी की जा रही थी. बीएसएफ के मुताबिक बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 38 लाख रुपए से ज्यादा है.
शनिवार को बॉर्डर आउट पोस्ट लोधिया में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर 70 बटालियन के सैनिकों ने पगला नदी में केले के तना तैरता पाया था. तभी उनकी नजर इनसे बंधे प्लास्टिक कंटनरों पर गई. यह कंटेनर बांग्लादेश की ओर तैर रहे थे. सभी कंटेनरों के पानी से बाहर निकाला गया. उनमें 317 मोबाइल फोन पाए गए. जिनकी तस्करी की जा रही थी. बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 38 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है. सभी फोन अलग-अलग कंपनियों के हैं.
70वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि उन्हें इस संबंध में खूफिया जानकारी मिली थी. जब्त माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अंग्रेजी बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसएफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है. तस्करों को पकड़ा जा रहा है. जिन्हें कानून के तहत सजा भी दी जा रही है.
सितंबर में भी पकड़े गए फोन
सितंबर में मालदा में ही सीमा चौकी सुखदेवपुर के इलाके में जवानों ने एक दर्जन लोगों के तारबंदी के पास पकड़ा था. इसके पास 8 पोटले मिले थे. जिनमें से 39 लाख 29 हजार की कीमत के 359 मोबाइल फोन बरामद हुए थे. ये फोन भी अलग-अलग कंपनियों के थे. कई भारतीय तस्करों के नाम भी इस मामले में सामने आए थे.
एक्टिव रहते हैं तस्कर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










