
BPSC Protest: 5 स्टार होटल जैसा बेड, हाईटेक सुविधाएं... अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की लग्जरी वैनिटी वैन पर विवाद
AajTak
BPSC Protest: बताया जा रहा है कि गांधी मूर्ती के पीछे खड़ी करोड़ों की वैनिटी वैन में 5 स्टार होटल जैसी सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसमें आरामदायक बिस्तर से, बैठने के लिए सोफा सेट, बाथरूम, वाई-फाई और हाईटेक सुविधाएं शामिल हैं. सोशल मीडिया पर वैनिटी वैन की तस्वीरें वायरल होते ही आलोचनाएं शुरू हो गईं.
बीपीएससी अभ्यर्थियों के सपोर्ट में प्रशांत किशोर के आमरण अनशन के दौरान उनकी लग्जरी वैनिटी वैन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे अनशन करते प्रशांत किशोर की तस्वीरों में वैनिटी वैन उनके पीछे खड़ी नजर आ रही है. इस वैनिटी वैन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है, जिसके चलते यह आम लोगों के बीच कौतूहल और बहस का कारण बनी है.
वैनिटी वैन में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं
बताया जा रहा है कि गांधी मूर्ती के पीछे खड़ी करोड़ों की वैनिटी वैन में 5 स्टार होटल जैसी सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसमें आरामदायक बिस्तर से, बैठने के लिए सोफा सेट, बाथरूम, वाई-फाई और हाईटेक सुविधाएं शामिल हैं. सोशल मीडिया पर वैनिटी वैन की तस्वीरें वायरल होते ही आलोचनाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने इसे दिखावा और अनावश्यक ठाट-बाट बताया. कुछ लोगों का कहना है कि प्रशांत किशोर इसी वैनिटी वैन में फ्रैश होते हैं, कपड़े बदलते हैं, बीच-बीच में आराम करते हैं और देर रात इसी वैन में सो जाते हैं.
जन सुराज पार्टी ने दी सफाई
उधर, जन सुराज अभियान का कहना है कि यह वैनिटी वैन प्रशांत किशोर के कामकाज और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही है. जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता विवेक ने कहा कि वैनिटी वैन का मुद्दा उठाना सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश है. उन्होंने कहा, "यह आंदोलन राज्य के युवाओं और उनके भविष्य के लिए है. कुछ लोग प्रशांत किशोर को बदनाम करने के लिए इस तरह के मुद्दों को उछाल रहे हैं. यह वैनिटी वैन हमारे अभियान के लिए एक साधन मात्र है. असल मुद्दा बिहार के युवाओं और बेरोजगारी का है, जिसे उठाने की जरूरत है."
BPSC 70th एग्जाम रद्द कर फिर से कराने की मांग

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









