
BPSC Auditor Prelims exams: कोरोना के कारण ऑडिटर प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, यहां देखें नोटिस
AajTak
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है. आयोग की तरफ से परीक्षा स्थगित करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है.
देश में कोरोना वायरस के बढ़ती रफ्तार ने बाकी सभी की रफ्तार को धीमा कर दिया है. कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए देशभर में कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है या फिर रद्द किया गया है. अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा 2020 को स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. BPSC ने इसकी घोषणा करते हुए आधिकारिक सूचना वेबसाइ bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है. BPSC ऑडिटर प्रारंभिक लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली थी. BPSC ऑडिटर प्रीलिम्स 2021 बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होनी थी. बीपीएससी में उम्मीदवारों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा क्लियर करने के बाद, उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑडिटर के 373 पदों पर भर्ती की जाएगी. बिहार लोक सेवा ऑडिटर की प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडिज के प्रश्न शामिल हैं, इसकी अवधि 2 घंटे है और उम्मीदवार को कुल 150 अंकों में से नंबर दिए जाएंगे.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












