
BPSC 70th Exam: पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आज हो रहा री-एग्जाम, बापू परीक्षा परिसर में पाई गई थी गड़बड़ी
AajTak
13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित हुई BPSC परीक्षा की पुनर्परीक्षा आज हो रही है. इस परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ी पाई गई थी.
पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी री-एग्जाम हो रहा है. इससे पहले 13 दिसंबर,2024 को BPSC की पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी. लेकिन इस परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ी पाई गई थी. इसके बाद इस सेंटर के परीक्षा को आयोग ने रद्द कर दिया था. इसके बाद पटना के 22 परीक्षा के दर पर आज परीक्षा को फिर से आयोजित किया जा रहा है.
'छात्रों ने परीक्षा को बताया फॉर्मेलिटी' 13 दिसंबर को आयोजित हुई बापू परीक्षा केंद्र की BPSC एग्जाम की पुनर्परीक्षा आज हो रही है. पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है परीक्षा. परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से आज तक ने खास बातचीत की. BPSC री एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों की राय अलग-अलग नजर आई. परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का कहना है कि सिर्फ हमारा ही नहीं सभी बच्चों का री एग्जाम होना चाहिए था. वहीं, अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि यह परीक्षा बस एक फॉर्मेलिटी है, रिजल्ट तो पहले ही बन चुका है. कुछ अभ्यर्थियों ने कहा अब परीक्षा दोबारा आयोजित ना हो तो ही बेहतर होगा. वहीं, कई परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, इसलिए दोबारा आयोजित होनी चाहिए.
12000 छात्र दे रहे फिर से परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद बीपीएससी ने 12,000 छात्रों के लिए 4 जनवरी यानी आज फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.
छात्रों के प्रदर्शन को राजनीतिक दलों का समर्थन राज्यभर में वामपंथी दलों ने 6 जनवरी को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की है. इसके अलावा, भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और छात्रों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









