
BOSS ने 50 कर्मचारियों को लगाया चूना, डकार गया करोड़ों!
AajTak
एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को फर्जी सैलरी स्लिप दी और उनके हिस्से के पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए. इसके बाद बॉस ने उन पैसों को अपने निजी कामों में खर्च किया.
होटल मैनेजर 'बॉस' ने अपने 50 कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी की. बॉस कर्मचारियों के करीब साढ़े चार करोड़ रुपए डकार गया. उसने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की. इस शख्स को ब्रिटेन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने 7 जुलाई को 3 साल कैद की सजा सुनाई.
74 साल के इस शख्स का नाम माइकल स्टेनर है. माइकल 'सार्वजनिक राजस्व की धोखाधड़ी' के दो मामलों और एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में लिप्त पाए गए. यह धोखाधड़ी उन्होंने 2011 से लेकर 2015 के बीच की थी. माइकल ने यह गड़बड़ तब की जब वो होटल 'द ग्रैंड' को संभाल रहे थे. BOSS ने कैसे और क्या गड़बड़झाला किया? माइकल ने 'द ग्रैंड' होटल के अपने स्टाफ को नकली और भ्रामक सैलरी स्लिप दीं. इन स्लिप में उन्होंने दिखाया कि उनके कर्मचारी इनकम टैक्स और नेशनल इंश्योरेंस में अपने पैसे कटवा रहे हैं, लेकिन असल में ऐसा था नहीं.
ट्रायल के दौरान माइकल ने मान लिया कि उन्होंने पैसे Her Majesty's Revenue and Customs (HMRC) में नहीं दिए. HMRC ब्रिटेन में टैक्स, पेमेंट और कस्टम से संबंधी अथॉरिटी है.
कोर्ट की सुनवाई में सामने आया कि माइकल ने घपले वाले पैसे का उपयोग फोकस्टोन, केंट (ब्रिटेन) में मौजूद अपार्टमेंट का लोन चुकाने में किया.
जज ने फटकारा जज ग्रॉगरी पेरिस ने कहा, 'ये पूरी तरह से स्पष्ट है कि आपने अपने स्टाफ को भ्रमित करने की कोशिश की. क्योंकि उनको लग रहा था कि नेशनल इंश्योरेंस का पैसा उनको मिल रहा है. आपने सभी कर्मचारियों को रिस्क में डाल दिया. उनकी पेंशन पर भी खतरा हो सकता था.'
जज ने माइकल से ये भी कहा आपने यह सब अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया. आप अच्छी तरह से जानते थे कि होटल 'द ग्रैंड' कितने बुरे हालात से गुजर रहा था. लेकिन आप सालों तक ऐसा करते रहे.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









