
Border 2 Box Office Day 21 LIVE: बॉक्स ऑफिस पर थमने के मूड में नहीं है 'बॉर्डर 2', अब 21वें दिन भी जारी है कमाई, जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Border 2 Box Office Day 21 LIVE: सनी देओल की बॉर्डर 2 बिल्कुल भी रूकने के मूड में नजर नहीं आ रही है. ये फिल्म रिलीज के 21वें दि भी जमकर नोट छाप रही है. कलेक्शन यहां चेक कर सकते हैं
Border 2 Box Office Day 21 LIVE:सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन ये अब भी थकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसकी धुआंधार कमाई जारी है. दरअसल ऐला लग रहा है कि ये फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा छूकर ही मानेगी. इस फिल्म को रिलीज हुए अब सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता भी पूरा होने वाला है और चौथे वीकें पर इसकी कमाई में फिर तेजी आने के उम्मीद है. हालांकि इस शुक्रवार से फिल्म को नई रिलीज शाहिद कपूर की ओ रोमियो से भी टक्कर मिलेगी. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं 21वें दिन फिल्म की कमाई और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ
'बॉर्डर 2' के 20 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)
'बॉर्डर 2' का 21 वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 21)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 21वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 0.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 21वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे.













