
Boby Katariya हुआ अंडरग्राउंड, मोबाइल किया बंद, लुकआउट सर्कुलर जारी
AajTak
SpiceJet विमान में सिगरेट पीने के मामले में फरार सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बॉबी कटारिया अपना मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है. पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी के बचने के लिए उसने ऐसा किया है, लेकिन जल्द उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा.
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह फ्लाइट में सिगरेट पीता नजर आ रहा था. इस मामले में स्पाइस जेट की ओर से शिकायत दी गई थी. दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है.
अब पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बॉबी कटारिया के कई ठिकानों पर रेड की गई है, लेकिन वह मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गया है, लेकिन बॉबी कटारिया को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी के खिलाफ दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज है.
जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त को स्पाइस जेट की ओर से जसबीर सिंह ने IGI एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन में बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके साथ ही सुरक्षा और सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था.
21 जनवरी को स्पाइस जेट में की थी यात्रा
स्पाइस जेट की ओर से शिकायत में कहा गया था कि बॉबी कटारिया ने 21 जनवरी को स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-706 से यात्रा की थी. इसमें बॉबी ने स्मोकिंग करने के बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी. इसमें वह लाइटर जलाकर सिगरेट पीता दिखाई दिया था.
वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया ने इस मामले में अपनी सफाई दी थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बॉबी ने अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म का हिस्सा बताया था, इसके साथ ही कहा था कि यह वीडियो साल 2019 में दुबई एयरपोर्ट पर शूट किया गया था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








