
boAt की नई स्मार्टवॉच बिल्ट-इन GPS के साथ लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये
AajTak
boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच 'Xplorer' को लॉन्च कर दिया गया है. इस नई वॉच की खास बात ये है इसमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है. साथ ही इसमें 5ATM वाटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है.
boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच 'Xplorer' को लॉन्च कर दिया गया है. इस नई वॉच की खास बात ये है इसमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है. साथ ही इसमें 5ATM वाटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है. कंपनी की दूसरी वॉच की ही तरह Xplorer को भी किफायती कीमत पर ही उतारा गया है. boAt Xplorer में स्क्वायर शेप वाला डिस्प्ले और स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है. इस वॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर्स दिए गए हैं और स्ट्रैप के लिए ग्राहकों को तीन कलर के ऑप्शन भी मिलेंगे. ये ऑप्शन्स पिच ब्लैक, ऑरेंज फ्यूजन और ग्रे हैं. boAt Xplorer की स्पेशल लॉन्च प्राइस 2,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इसमें 1 साल की वॉरंटी भी ग्राहकों को मिलेगी. ये कंपनी के वॉच लाइनअप में Boat Storm, Boat Engima और Boat Watch Flash के बाद चौथी वॉच है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











