
Board Result 2023: पढ़ाई में होनहार था 16 साल का सारंग, शिक्षा मंत्री ने सराहा, मौत के बाद भी 6 लोगों को दे गया जिंदगी
AajTak
केरल बोर्ड ने SSLC (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट शुक्रवार को सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवाकुट्टी द्वारा घोषित किए गए. सारंग ने सभी विषयों में ए प्लस स्कोर किया. भावुक शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेस मार्क्स की मदद के बिना सारंग फुल ए प्लस स्कोर करने में कामयाब रहे.
पढ़ाई में होनहार था 16 साल का सारंग, केरल एसएससीएलसी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में बिना ग्रेस मार्क्स के उसने सभी विषयों में A प्लस स्कोर हासिल किया है. केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवाकुट्टी ने भी सारंग की तारीफ की. उन्होंने एक फुटबॉल खिलाड़ी और केरल ब्लास्टर्स टीम के प्रशंसक के रूप में सारंग को याद किया. लेकिन उसके घर में अब मातम पसरा है. मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसे 16 साल नाजों से पाला वह अब इस दुनिया में नहीं रहा. जाते-जाते सारंग 6 लोगों को नया जीवन पाने में मदद कर गया.
दरअसल, पिछले बुधवार केरल में एक सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय सारंग की मौत हो गई. दोपहर करीब 3.30 बजे कल्लमबलम-नागरूर रोड पर सारंग एक ऑटो रिक्शा में था. तभी दूसरी गाड़ी को साइड देने के चक्कर में ऑटो ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और ऑटो बिजली के खंभे से टकराकर सड़क पर पलट गया. सारंग का तिरुवनंतपुरम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बुधवार को ब्रेन डेड होने की वजह से उसकी मौत हो गई.
सारंग के यूं अचनाक चले जाने का गम कम नहीं था, बावजूद इसके उसके माता-पिता ने धैर्य रखा और कई लोगों की जिंदगी बचाने का फैसला लिया. उन्होंने 6 लोगों को सारंग के अंग दान कर दिए. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने दो किडनी, लीवर, हार्ट वॉल्व और दो कॉर्निया दान किए हैं.
केरल बोर्ड ने SSLC (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट शुक्रवार को सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवाकुट्टी द्वारा घोषित किए गए. सारंग ने सभी विषयों में ए प्लस स्कोर किया. भावुक शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेस मार्क्स की मदद के बिना सारंग फुल ए प्लस स्कोर करने में कामयाब रहे. मंत्री ने अपने अंगों को दान करने के फैसले के लिए सारंग के परिवार की भी सराहना की. सारंग गवर्नमेंट बॉयज एचएसएस, अत्तिंगल का होनहार छात्र था.
बता दें कि केरल एसएसएलसी परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है और कुल 4,17,864 छात्र पास हुए हैं. इस साल 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 99.70% दर्ज किया गया है.कुल 68604 छात्रों ने सभी विषयों में A+ ग्रेड हासिल किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










