
Board Exam 2025: गुजरात बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी, 6 फरवरी से होंगी शुरू
AajTak
Gujarat Board Exam 2025: हॉल टिकट प्राप्त करने के बाद, विद्यार्थियों को उसमें दर्ज अपने विषयों की जानकारी को सत्यापित (वेरीफाई) करना आवश्यक होगा. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर, संबंधित दस्तावेजों के साथ गुजरात बोर्ड के कार्यालय में संपर्क करना होगा.
Gujarat Board Exam 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं. सभी विद्यार्थी अपने हॉल टिकट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sciprac.gsebht.in, gsebht.in, या gseb.org से डाउनलोड कर सकते हैं.
स्कूल के माध्यम से डाउनलोड होगी हॉल टिकट विद्यार्थी अपनी हॉल टिकट सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते. स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी अपने स्कूल का इंडेक्स नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगइन करेंगे और वहां से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद, विद्यार्थी अपनी हॉल टिकट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे.
हॉल टिकट में जानकारी सत्यापित करना अनिवार्य हॉल टिकट प्राप्त करने के बाद, विद्यार्थियों को उसमें दर्ज अपने विषयों की जानकारी को सत्यापित (वेरीफाई) करना आवश्यक होगा. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर, संबंधित दस्तावेजों के साथ गुजरात बोर्ड के कार्यालय में संपर्क करना होगा.
साथ ही, हॉल टिकट पर विद्यार्थी और शिक्षक के हस्ताक्षर के अलावा स्कूल प्रिंसिपल की मुहर और हस्ताक्षर होना अनिवार्य होगा. बिना सत्यापित हॉल टिकट के विद्यार्थी परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं होंगे.
6 फरवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं गुजरात बोर्ड की 12वीं साइंस स्ट्रीम की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी. प्रैक्टिकल परीक्षा पूरी होने के बाद, 27 फरवरी से 10 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 14 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे.
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी गुजरात बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आने के कारण विद्यार्थी पूरी मेहनत से तैयारी में जुट गए हैं. कई स्कूलों ने रिवीजन टेस्ट और मॉक एग्जाम का आयोजन किया है ताकि विद्यार्थी परीक्षा के पैटर्न को समझ सकें और अपना प्रदर्शन सुधार सकें.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









