
BMW Case: बेटे के जन्मदिन पर उठी नवजोत की अर्थी, हर आंख में आए आंसू
AajTak
दिल्ली में हुए BMW हादसे में वित्त मंत्रालय में कार्यरत नवजोत सिंह की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद पत्नी को अंतिम बार पार्थिव शरीर दिखाया गया. शाम को बेरीवाला बाग शमशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ. बेटे के जन्मदिन के दिन नवजोत की अर्थी उठी.
दिल्ली के धौला कुआं इलाके में 14 सितंबर को हुई BMW कार की टक्कर ने संदीप कौर के परिवार को उजाड़ दिया. वित्त मंत्रालय में कार्यरत नवजोत सिंह की इस हादसे में मौत हो गई. आज सुबह बेटे नवनूर सिंह को पिता का गिफ्ट मिला जो उन्होंने ऑनलाइन बुक कराया था और शाम को नवजोत की अर्थी उठी. परिवार के लिए यह दिन हमेशा दर्द की याद लेकर आएगा.
नवजोत का पोस्टमार्टम दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया. इसके बाद पार्थिव शरीर को वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी संदीप कौर भर्ती हैं. पत्नी को अंतिम बार नवजोत का चेहरा दिखाया गया. यह पल बेहद भावुक कर देने वाला था. बिस्तर पर लेटी संदीप कौर जोर-जोर से रोने लगीं.
बेटे के जन्मदिन पर उठी पिता की अर्थी
शाम को नवजोत का अंतिम संस्कार बेरी वाला बाग श्मशान घाट में हुआ. परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों की आंखें नम थीं. नवजोत के सहयोगी और जापान, साउथ कोरिया, चीन एंबेसी के प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे. नवजोत इन देशों के बाइलिटरल हेड थे. बेरी वाला बाग शमशान घाट में नवजोत का अंतिम संस्कार हुआ.
बेटे के लिए ऑनलाइन गिफ्ट बुक कराया था
कुछ दिन पहले ही नवजोत ने बेटे के लिए ऑनलाइन गिफ्ट बुक करवाया था. यह गिफ्ट सुबह नवनूर को मिला लेकिन शाम को घर में मातम छा गया. बेटे का जन्मदिन और पिता की विदाई, एक ही दिन में, परिवार के लिए सबसे बड़ा सदमा बन गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










