
BMW के नीचे पड़ी थी बाइक, खून से लथपथ थे डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत, एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो
AajTak
दिल्ली के धौला कुआं में हुए सड़क हादसे का नया वीडियो सामने आया है जिसमें हादसे के बाद का खौफनाक मंजर नजर आ रहा है. टक्कर के BMW कार पलट गई और वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह और उनकी पत्नी सड़क पर लहूलुहान पड़े हुए थे. अब यह भी सामने आया है कि घायल दंपति को लगभग 20 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल एक मालवाहक वैन में ले जाया गया था.
देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. दरअसल भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी तैनात नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे तभी तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे नवजोत सिंह
अब इस एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. नवजोत सिंह की बाइक को टक्कर मारने के बाद BMW कार पलट गई. इतना ही नहीं नवजोत सिंह की बाइक भी उस कार के नीचे दब गई थी जबकि नवजोत और उनकी पत्नी सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे. इस दौरान वहां से गुजरने वाले कुछ लोग जहां इसका वीडियो बना रहे थे वहीं कुछ राहगीर नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को बचाने के लिए दौड़कर उनके पास पहुंचे.
इस घटना के वक्त वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार महिला चला रही थी और उसके साथ उसका पति भी मौजूद था. हादसे में नवजोत सिंह और उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. अब उस गाड़ी की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें नवजोत और उनकी पत्नी को लगभग 20 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल ले जाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










