
'BMC चुनाव में उत्तर भारतीय तय करेंगे शिवसेना की हार', महाराष्ट्र के BJP नेता का दावा
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में प्रमुख उत्तर भारतीय चेहरा माने जाने वाले कृपाशंकर सिंह ने बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि उत्तर भारतीय समुदाय के लोग शिवसेना की हार सुनिश्चित करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोला है. कृपाशंकर सिंह ने आजतक से बात करते हुए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध से लेकर निर्णय लेने की क्षमता तक, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला बोला.
कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में निर्णय लेने की क्षमता का अभाव है. उन्होंने बीजेपी को 'पार्टी विथ डिफरेंस' बताया और कहा कि ये मुझे पार्टी जॉइन करने के बाद समझ आया. कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि जिस पार्टी में पहले था, उसने अनुच्छेद 370 को लेकर मूल्यांकन नहीं किया था. उन्होंने कहा कि हम अपने भाषण में तो कहते थे कि कश्मीर हमारा है लेकिन ऐसा था नहीं.
कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जब अमित शाह ने अनुच्छेद 370 हटाने की बात की तो कांग्रेस के नेता ने कहा था कि घाटी में खून बहेंगे, जब आप वहां जाएंगे तो आपको असली स्थिति पता चल जाएगी. अमित शाह ने कहा था कि कश्मीर को खिसकने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस में था, कई जिम्मेदारियां निभाईं लेकिन बाद में एक वक्त ऐसा आया जब मुझे ये एहसास हुआ कि राष्ट्र पहले आता है. बीजेपी में शामिल हुआ और इसके बाद पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. अब उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है.
महाराष्ट्र की सियासत में प्रमुख उत्तर भारतीय चेहरा माने जाने वाले कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से ये वादा किया है कि हम परिणाम देंगे. उन्होंने दावा किया कि आने वाले सिविक बॉडी चुनाव में बीजेपी जीतेगी. कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समुदाय बीएमसी चुनाव में शिवसेना की हार सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी सत्ता में आने से चूक गई थी लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के नेताओं देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी.
कृपाशंकर सिंह ने ये भी हमारे सामने बीजेपी को बीएमसी की सत्ता में लाने की चुनौती के साथ प्रदेश की सत्ता और अन्य जगहों पर भी पावर में लाने की चुनौती है. गौरतलब है कि कृपाशंकर सिंह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध करने पर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. कृपाशंकर सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस से किनारा करने के एक साल से अधिक समय बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










