
BMC चुनाव के लिए उद्धव-राज के बीच सीट शेयरिंग पर बनी बात, आधिकारिक घोषणा आज!
AajTak
बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. समझौते के तहत शिवसेना (यूबीटी) 150 से अधिक और एमएनएस 60–70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. इस रणनीतिक गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज किए जाने की संभावना है. उद्धव और राज ठाकरे मराठी वोट बैंक को एकजुट करने और वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए एकसाथ आए हैं, ताकि इसका फायदा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को न मिले. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को हुई अंतिम दौर की बातचीत के बाद ठाकरे बंधुओं के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनी.
इस समझौते को अंतिम रूप देने में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत की अहम भूमिका रही. उन्होंने राज ठाकरे से मुलाकात कर 10 से 12 विवादित सीटों पर सहमति बनाई. इसके बाद एमएनएस नेता नितिन सरदेसाई और बाला नांदगांवकर ‘मातोश्री’ पहुंचे, जहां उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया. सूत्रों के अनुसार, बीएमसी की कुल 227 सीटों में से शिवसेना (यूबीटी) 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एमएनएस 60 से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. शेष सीटें एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) और अन्य छोटे सहयोगी दलों को दिए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: हार पर हार, अघाड़ी का बंटाधार... क्या निकाय चुनाव के नतीजों ने लिख दी BMC इलेक्शन की स्क्रिप्ट?
इस बीच, संजय राउत राहुल गांधी के संपर्क में भी हैं, ताकि कांग्रेस को महा विकास आघाड़ी (MVA) में बनाए रखा जा सके. एनसीपी (एसपी) भी सभी दलों को एकजुट रखने के लिए सक्रिय मध्यस्थता कर रही है. विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों का मानना है कि एकजुट रहकर ही महायुति को चुनौती दी जा सकती है. शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किए जाने की संभावना है. इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और राजनीतिक विरोधियों को कड़ा संदेश जाएगा.
हालांकि कुछ सीटों पर अब भी चर्चा जारी है, लेकिन मूल समझौता लगभग तय माना जा रहा है. कांग्रेस के एमएनएस से वैचारिक मतभेदों के चलते अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बावजूद उद्धव गुट को भरोसा है कि उनकी ‘मा-मु’ (मराठी-मुस्लिम) रणनीति मुंबई की राजनीति में बड़ा असर डाल सकती है और शहर के सियासी समीकरणों को नया रूप दे सकती है. बता दें कि बीएमसी चुनावों में बीजेपी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







