
झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
AajTak
झारखंड में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां धनबाद और देवघर जिलों से हुई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कृषि अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे.
झारखंड पुलिस ने धनबाद और देवघर जिलों में अलग-अलग ऑपरेशन में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, नकदी व लोगों को ठगने में इस्तेमाल होने वाला दूसरा सामान भी बरामद किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं कई मामले
अधिकारी ने बताया कि धनबाद में बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन इलाके के एक होटल में देर रात छापेमारी के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. धनबाद एसपी (सिटी) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 23 से 33 साल की उम्र के आरोपियों ने साइबर फ्रॉड करने की बात कबूल की है और तीनों राज्यों के अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें: लालच, लापरवाही और डर से हो रहे साइबर क्राइम... बांदा में पुलिस ने लगाई पाठशाला, एक्सपर्ट्स ने बताए बचाव के तरीके
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नोएडा, उत्तर प्रदेश के सूरज चौहान (29) और साहिल खान (28), रोहतास, बिहार के बिकू साव (26) और झारखंड के पिंटू कुमार मंडल (23) व बसंत कुमार मंडल (33) के रूप में हुई है. पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 16 अलग-अलग सिम, 38 एटीएम कार्ड, 6000 रुपये नकद, एक एसयूवी और फिंगरप्रिंट क्लोनिंग में इस्तेमाल होने वाली चीजें बरामद की हैं.
डीएसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम ने रविवार देर रात छापेमारी की और बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन इलाके के एक होटल से आरोपियों को गिरफ्तार किया. देवघर में पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जो कस्टमर केयर ऑफिसर बनकर लोगों को कैशबैक ऑफर का लालच देकर ठगी कर रहे थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







