
ऑफिस में चल रही थी पार्टी, तभी DJ पर डांस करते-करते गिरा 23 वर्षीय युवक... हो गई मौत
AajTak
फरीदाबाद में एक कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डांस करते-करते एक युवक की गिरकर मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. मृतक युवक की पहचान देवकीनंदन के रूप में हुई है.
फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित डी-मार्ट मॉल में कंपनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते समय 23 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान देवकीनंदन के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से इसी मॉल में कार्यरत था. यह पूरी घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे मॉल के बेसमेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई. जहां डीजे लगाया गया था और कर्मचारी डांस कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार देवकीनंदन अपने एक साथी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था. जबकि वहीं टेबल पर बैठा उसका तीसरा साथी इस डांस का वीडियो अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर रहा था. इसी बीच डांस करते-करते देवकीनंदन अचानक जमीन पर गिर पड़ा. वह करीब 30 से 40 सेकेंड तक जमीन पर ही बेसुध पड़ा रहा.
यह भी पढ़ें: UP: पड़ोस की शादी में बज रहा था DJ, तेज आवाज बर्दाश्त नहीं कर पाई 9वीं की छात्रा... हार्ट अटैक से मौत
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान उसके साथ डांस कर रहा एक युवक पहले अपनी जैकेट खोलता है और फिर देवकीनंदन को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह नहीं उठते तो वहां मौजूद दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंचते हैं. सभी लोग मिलकर देवकीनंदन को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल लेकर जाते हैं, जहां डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी.
इसके बाद देवकीनंदन को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. निजी अस्पताल द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है. मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







