
'गुजरात सरकार ने आदिवासी कल्याण के 50 करोड़ रुपये VIP स्वागत में खर्च किए', AAP का दावा
AajTak
आम आदमी पार्टी ने गुजरात सरकार पर आरोप लगाया है कि आदिवासी कल्याण के लिए तय फंड वीआईपी कार्यक्रमों में खर्च किया गया. AAP के मुताबिक मंच, डोम और स्वागत पर करोड़ों उड़ाए गए, जबकि आदिवासी बच्चों की छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य और पोषण के लिए बजट नहीं है.
गुजरात में आदिवासी कल्याण को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आदिवासी समाज के नाम पर सिर्फ़ दिखावा किया जा रहा है, जबकि असल में उनके हक का पैसा वीआईपी कार्यक्रमों और स्वागत समारोहों में फूंका जा रहा है.
आम आदमी पार्टी का दावा है कि करीब 50 करोड़ रुपये सिर्फ़ एक वीआईपी आयोजन पर खर्च कर दिए गए, वहीं आदिवासी बच्चों, छात्रों और बीमार लोगों के लिए सरकार के पास “ग्रांट नहीं” है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात की बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के लिए सरकार के खजाने खुल जाते हैं, लेकिन जब बात आदिवासी छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य और पोषण की आती है तो सरकार हाथ खड़े कर देती है.
राज्य में दिखावटी विकास- AAP
अनुराग ढांडा ने कहा कि आदिवासी समाज के नाम पर बड़े-बड़े मंच, पोस्टर और भाषण दिए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी सच्चाई बेहद दर्दनाक है. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी बच्चों की छात्रवृत्तियां दो साल से बंद हैं, सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवारों को कोई मदद नहीं मिल रही और आंगनवाड़ी केंद्रों के बिल महीनों से अटके पड़े हैं.
यह भी पढ़ें: CJI जूता कांड में बाकी राजनीतिक दलों के मुकाबले आम आदमी पार्टी अति सक्रिय क्यों?

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






