
हरियाणा: नूंह में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की धमकी, तीन आरोपियों की तलाश जारी
AajTak
नूंह में 17 साल की किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने ट्यूबवेल पर रात भर गैंगरेप किया. आरोपी पिछले कई महीनों से आपत्तिजनक वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे और उसे जबरन मोबाइल फोन देकर संपर्क में रहने का दबाव बना रहे थे. पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं.
हरियाणा के नूंह जिले में एक 17 साल की लड़की के साथ उसके ही गांव के तीन युवकों द्वारा खेत में ले जाकर रात भर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने लड़की को जबरन पास के खेतों में खींच लिया और पूरी रात इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने दर्ज किया केस और छापेमारी शुरू एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गई हैं जो लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
महीनों से चल रहा था ब्लैकमेलिंग का खेल पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कुछ महीने पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था. आरोपियों ने लड़की को एक मोबाइल फोन भी दिया था और उस पर लगातार संपर्क में रहने का दबाव बनाया था. उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उसने संपर्क तोड़ने की कोशिश की, तो वे पुराने आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे.
ट्यूबवेल पर रात भर बनाया बंधक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार की रात आरोपियों ने लड़की को धमकी देकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया. इसके बाद वे उसे एक ट्यूबवेल पर ले गए और रात भर उसे बंधक बनाकर रखा. इस दौरान तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. शनिवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने लड़की को छोड़ा, लेकिन जाते-जाते उसे फिर से अगवा करने और जान से मारने की धमकी दी.
सदर तावडू थाने में एफआईआर दर्ज पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल करने की भी धमकी दी, जिससे पीड़िता बेहद डरी हुई और मानसिक तनाव में है. इस शिकायत के आधार पर शनिवार को सदर तावडू थाने में तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता के परिचित थे और पिछले कई महीनों से उसे डरा-धमकाकर अपने संपर्क में रखे हुए थे.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






