
BMC चुनाव: उंगली से मिट जा रही वोटिंग स्याही, MNS ने लगाया चुनाव पर लगाया आरोप
AajTak
महाराष्ट्र निकाय चुनावों के बीच मतदान के बाद उंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. शिकायतें सामने आई हैं कि चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मार्कर पेन की स्याही आसानी से मिटाई जा सकती है, जिससे फर्जी वोटिंग का खतरा बढ़ गया है.
महाराष्ट्र में चल रहे निकाय चुनावों के दौरान वोटिंग के बाद मतदाताओं की उंगुली पर लगाई जाने वाली अमिट स्याही के मिटने की शिकायतों ने सियासी पारा गरमा दिया है. कल्याण से एमएनएस (MNS) उम्मीदवार उर्मिला तांबे ने सबसे पहले यह मुद्दा उठाते हुए राज्य चुनाव आयोग (SEC) पर सत्ताधारी दल की मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है.
'मुंबई तक' के पत्रकारों द्वारा किए गए फैक्ट चेक में भी यह सामने आया कि एसीटोन (Acetone) का उपयोग करने पर स्याही पूरी तरह गायब हो रही है. बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने भी स्वीकार किया है कि उंगुली पर लगी स्याही आसानी से मिट रही है.
चुनाव आयोग के पीआरओ ने सफाई देते हुए कहा, "स्थानीय निकाय चुनावों में मार्कर पेन का उपयोग साल 2012 से ही किया जा रहा है और यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है. इन मार्कर पेन की आपूर्ति सीधे राज्य चुनाव आयोग द्वारा की गई है, जिस पर अब पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं."
फैक्ट चेक में फेल हुई 'अमिट' स्याही
उर्मिला तांबे की शिकायत के बाद जब मीडिया कर्मियों ने इसकी पड़ताल की, तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. प्रयोग के दौरान देखा गया कि जैसे ही उंगुली पर लगे निशान पर एसीटोन लगाया गया, वह स्याही तुरंत मिट गई. एमएनएस उम्मीदवार का आरोप है कि चुनाव आयोग जानबूझकर ऐसी स्याही का उपयोग कर रहा है, जिससे फर्जी वोटिंग के जरिए सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाया जा सके.
यह भी पढ़ें: बीएमसी हो या कोई और चुनाव, मुंबई की ये 5 सनातन समस्याएं जस की तस रहेंगी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








