
कठघरे में ममता बनर्जी का 'हल्ला बोल', सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर बंगाल चुनाव की राजनीति तक
AajTak
मुख्यमंत्री रहते ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सड़क पर उतर जाती हैं. मामला बिगड़ता है तो अदालत में भी उनकी टीम समय रहते पहुंच जाती है. लेकिन, I-PAC छापेमारी केस में हाई कोर्ट से याचिका खारिज हो जाने के बाद ममता बनर्जी की स्थिति उतनी मजबूत नहीं लग रही है. सुप्रीम कोर्ट का आने वाला फैसला अप्रैल में होने वाले बंगाल चुनाव तक असर डालेगा.
ममता बनर्जी खुद को स्ट्रीट फाइटर कहती हैं. और, सड़क पर उतर कर मिसाल भी पेश करती रही हैं. लेकिन, उनकी स्ट्रीट फाइट धीरे धीरे छापामार राजनीति में तब्दील होती जा रही है. अब तक तो यही देखा गया है कि मसला कोई भी हो, ममता बनर्जी सड़क पर उतर कर माहौल अपने मनमाफिक कर लेती हैं - और आगे चलकर चुनावी फायदा भी मिल जाता है.
I-PAC मामले में दांव उलटा पड़ गया है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है. मामले में तात्कालिक चिंता की बात इसलिए नहीं है, क्योंकि सुनवाई भी स्थगित कर दी गई है. क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने अर्जी दी है, और ममता बनर्जी की तरफ से कैविएट दाखिल की गई है. ताकि, उनका भी पक्ष सुना जाए.
सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने ममता बनर्जी सहित कई आला पुलिस अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही, उनके जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोयला घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाने को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कानूनी रास्ते पर आगे बढ़ने का भी ऐलान किया है.
कलकत्ता हाई कोर्ट में क्या हुआ
कलकत्ता हाई कोर्ट में ईडी की तरफ से पेश ASG एसवी राजू की एक ही दलील भारी पड़ी. अदालत को एसवी राजू की दलील सही लगी, और पूरे मामले का रुख ही पलट गया. और, जस्टिस शुभ्रा घोष ने तृणमूल कांग्रेस की याचिका उसी वक्त खारिज कर दी.
टीएमसी की वकील मेनका गुरुस्वामी कह रही थीं, 'माय लॉर्ड, बस दो मिनट… मुझे दो मिनट दीजिए.'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








