
जंगी आहट के बीच बंद होने वाला था ईरान का आसमान, ठीक समय पर पहुंच गई इंडिगो की फ्लाइट
AajTak
ईरान ने बढ़ते तनाव के बीच अचानक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. इंडिगो की त्बिलिसी-दिल्ली फ्लाइट आखिरी नॉन-ईरानी विमान थी. एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने रीरूटिंग, देरी और कैंसलेशन की चेतावनी जारी की है.
जॉर्जिया के त्बिलिसी से दिल्ली आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट गुरुवार को तेहरान द्वारा अचानक अपना एयरस्पेस बंद करने से पहले हवा में आखिरी नॉन-ईरानी प्लेन थी. बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरस्पेस बंद होने की वजह से इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को फ्लाइट में रुकावट की चेतावनी दी है.
ईरान ने गुरुवार सुबह अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और एक नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया, जिससे कुछ चुनिंदा अप्रूव्ड इंटरनेशनल फ्लाइट्स को छोड़कर ज़्यादातर फ्लाइट्स रोक दी गईं. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि आदेश से पहले ईरान और इराक के ऊपर आसमान तेज़ी से खाली हो गया था.
ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है क्योंकि शासन द्वारा खामेनेई विरोधी प्रोटेस्ट पर हिंसक कार्रवाई के कारण तनाव बना हुआ है, जिसमें 28 दिसंबर को अशांति शुरू होने के बाद से दो हफ्तों में 2,400 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों की जान चली गई है.
रात में ईरानी एयरस्पेस से गुजरी इंडिगो फ्लाइट...
लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग साइट Flightradar24 के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E1808 बुधवार को सुबह 11.29 बजे त्बिलिसी से रवाना हुई और गुरुवार सुबह 7.03 बजे दिल्ली में उतरी. विमान रात करीब 2.35 बजे ईरानी एयरस्पेस से गुज़रा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








