
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Deloitte ने वित्त वर्ष 2026 में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 7.5% से 7.8% रहने का अनुमान जताया है. वहीं, राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 15 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: Deloitte ने वित्त वर्ष 2026 में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 7.5% से 7.8% रहने का अनुमान जताया है. वहीं, राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इन खबरों के अलावा, दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा दिखा. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.
Indian Economy: पहले वर्ल्ड बैंक, अब इस एजेंसी ने कहा- 'चुनौतियां बहुत... लेकिन भारत में है दम'
इंडियन इकोनॉमी लगातार दुनिया की सबसे तेज़ी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में बनी हुई है. वर्ल्ड बैंक द्वारा भारत की जीडीपी ग्रोथ में तगड़े इज़ाफे के अनुमान के बाद अब डेलॉयट ने भी माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ की रफ्तार तेज रहेगी. Deloitte ने वित्त वर्ष 2026 में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 7.5% से 7.8% रहने का अनुमान जताया है.
राजकोट वनडे में टीम इंडिया की हार, सीरीज 1-1 से बराबर... केएल राहुल का शतक बेकार, अब इंदौर में होगा फैसला
राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 285 रनोें का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 48वें ओवर में ही हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड टीम की जीत के हीरो डेरिल मिचेल रहे, जिन्होंने नाबाद शतक (131) जड़ा. वहीं विल यंग ने भी महत्वपूर्ण 87 रनों का योगदान दिया.
बांग्लादेश क्रिकेट में बगावत! खिलाड़ियों ने दी हड़ताल की धमकी, BCB निदेशक को हटाने की मांग

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










