
बंगाल के बाद झारखंड में भी विवाद... ED पर लगा आरोपी के साथ मारपीट का आरोप, जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंची रांची पुलिस
AajTak
पश्चिम बंगाल के आई-पैक मामले के बाद अब झारखंड में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. रांची पुलिस ने मारपीट के एक मामले में सबूत जुटाने के लिए ईडी दफ्तर में छापेमारी की.
झारखंड की राजधानी रांची में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई संतोष कुमार नाम के शख्स द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई मारपीट की एफआईआर के बाद हुई है.
संतोष कुमार का आरोप है कि 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान अधिकारी प्रतीक और शुभम ने उन पर जुर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया.
रांची पुलिस की टीम इस मामले की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए ईडी दफ्तर पहुंची है. बंगाल के आई-पैक विवाद के तुरंत बाद झारखंड पुलिस की इस सक्रियता ने केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के जरिए मारपीट के दावों की सच्चाई खंगाल रही है.
पूछताछ के नाम पर बर्बरता का आरोप
शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाने में दी गई अपनी शिकायत में बेहद गंभीर दावे किए हैं. उनके मुताबिक, 12 जनवरी को जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, तब ईडी के दो अधिकारियों- प्रतीक और शुभम ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया. संतोष का कहना है कि उन्हें जबरन अपराध स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया और इनकार करने पर अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की और उनका सिर फूट दिया.
यह भी पढ़ें: कोलकाता ईडी रेड मामले पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








