
तेज प्रताप को आशीर्वाद देकर लालू यादव ने दही चूड़ा भोज सफल बना दिया
AajTak
तेज प्रताप यादव के दही चूड़ा भोज में सबसे महत्वपूर्ण रहा लालू यादव की मौजूदगी. आने को तो न्योता पाने वाले कई नेता नहीं आए, लेकिन राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी भी अहम रही - लेकिन पिता का आशीर्वाद पाकर तेज प्रताप यादव का जोश हाई हो गया है.
लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को मन से माफ कर दिया है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तो चुनावों में भी आशीर्वाद दे रही थीं, अब लालू यादव भी बरसाने लगे हैं. तेज प्रताप के दही चूड़ा भोज में लालू यादव सबसे पहले पहुंचे थे, लेकिन तेजस्वी यादव नहीं.
दही चूड़ा भोज में तेज प्रताप यादव के बुलावे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित बिहार सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे थे. तेज प्रताप के दही चूड़ा के भोज के लिए बुलावे में पार्टी लाइन जैसी कोई सीमा नहीं दिखी थी, लेकिन जिनको बुलाया था, उनमें काफी लोग नहीं पहुंचे. लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात थी - लालू यादव का पहुंचना.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के न पहुंचने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, हमने निमंत्रण पत्र दे दिया है. हमारे छोटे भाई हैं, वो थोड़ा लेट सोकर उठते हैं. वो भी आएंगे.
भोज के दौरान लालू यादव और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अगल बगल ही बैठे थे, और तेज प्रताप यादव ने खूब बातें की. बातचीत के बाद तेज प्रताप ने कहा कि बड़े बुजर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कुछ बड़ा काम करना है. तेज प्रताप ने भोज के बाद पूरे बिहार में यात्रा निकलने का ऐलान किया है.
आखिरकार मिला पिता का आशीर्वाद
बीता साल तेज प्रताप यादव के लिए बहुत दुखदाई रहा. 2025 के मुकाबले 2026 की शुरुआत तेज प्रताप यादव के लिए बेहतरीन कही जाएगी. तेज प्रताप यादव को सब कुछ वापस मिले न मिले, पिता का आशीर्वाद तो मिल ही गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








