
मुनीर को 'फेवरिट जनरल' बताने वाले ट्रंप ने क्यों रोका पाकिस्तानियों का वीजा? US में बसने पर परमानेंट रोक!
AajTak
पाकिस्तानी ट्रंप की शाबाशियां पाकर बहुत खुश थे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को लगा कि ट्रंप उसकी सारी समस्याओं का समाधान है. लेकिन 14 जनवरी 2026 को ट्रंप प्रशासन के एक्शन से पाकिस्तानी सदमे में है. ट्रंप ने पाकिस्तानियों के यूएस ड्रीम को लगभग कुचल सा दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को न जाने किन किन विशेषणों से नवाजा. ट्रंप ने मुनीर को कभी 'माई फेवरिट जनरल' कहा तो कभी 'हाइली रिस्पेक्टेड जनरल' बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को 'ग्रेट पीपुल' कहा. अमेरिकी राष्ट्रपति से तारीफें सुन सुनकर पाकिस्तानी फूलते रहे. उन्हें लगा कि ट्रंप के रूप में उन्हें एक शक्तिशाली 'डैडी' मिल गया है.
लेकिन 14 जनवरी की रात को अमेरिका ने जो आदेश जारी किया उससे हवा में उड़ रहे पाकिस्तानी जमीन पर आकर गिरे. अमेरिका ने पाकिस्तानियों के अमेरिका एंट्री पर अनिश्चित काल के लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगा दिया है. इस लिस्ट में 74 और देशों के नागरिक भी शामिल हैं. लेकिन इस लिस्ट में पाकिस्तान का होना पाकिस्तानी सत्ता को चौंका गया है.
पहली नजर में तो ट्रंप की बेरहम दिली उन्हें हजम ही नहीं हो रही है.
अमेरिका ने पाकिस्तान और ईरान समेत 75 देशों के नागरिकों के लिए आप्रवासी वीजा प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। ट्रंप प्रशासन का यह आदेश 21 जनवरी, 2026 से प्रभावी हो जाएगा. यह डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी टर्म में इमिग्रेशन पॉलिसी का एक बड़ा हिस्सा है, जो अमेरिका में लीगल इमिग्रेशन को सख्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है.
अमेरिका में बसने की सोच रहे पाकिस्तानों के मंसूबों पर ये कुठाराघात जैसा है.
अब अमेरिका में नहीं बस पाएंगे पाकिस्तानी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








