
KGMU धर्मांतरण केस: 'छांगुर बाबा' से भी गहरा है डॉक्टर रमीज का 'रहस्य', मिले ये अहम सबूत
AajTak
KGMU धर्मांतरण केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. मास्टरमाइंड बताए जा रहे डॉक्टर रमीज की गतिविधियां एक बड़े और संगठित नेटवर्क की ओर इशारा कर रही हैं. फंडिंग, संरक्षण और सिस्टम की भूमिका को लेकर अब सवाल छांगुर बाबा से भी बड़े षड्यंत्र की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़ा धर्मांतरण केस अब सिर्फ एक संस्थान तक सीमित नहीं है. जांच के साथ हर दिन ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं, जो एक गहरे, संगठित और सुनियोजित नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं. इस पूरे मामले का केंद्र बने डॉक्टर रमीज को लेकर जांच एजेंसियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.
बलरामपुर के छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट में जहां करीब 100 करोड़ रुपए की फंडिंग और सैकड़ों महिलाओं के धर्मांतरण का खुलासा हुआ था, वहीं KGMU केस में डॉक्टर रमीज की भूमिका कई स्तरों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं, लेकिन उनके नेटवर्क और संपर्कों की परतें अब भी खुलती जा रही हैं.
जांच में सामने आया है कि पीड़िता डॉक्टर ने शुरुआत में ही अपने डिपार्टमेंट हेड सुरेश बाबू और मोहम्मद वाहिद को पूरी आपबीती बताई थी. आरोप है कि शिकायत के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. करीब पांच दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके चलते मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश तक कर डाली.
इस मामले पर यूपी महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मुख्यमंत्री को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है. उनका आरोप है कि शुरुआती स्तर पर शिकायत को दबाने की कोशिश की गई. पुलिस को आरोपी रमीज मलिक के मोबाइल फोन से कई अहम चैट्स मिली हैं.
यह भी पढ़ें: PFI लिंक, विदेशी संपर्क और दिल्ली ब्लास्ट... KGMU केस में नया मोड़, पुलिस को मिले अहम सबूत

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








