
संविधान सदन में 28वें CSPOC सम्मेलन का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र की ताकत बताई
AajTak
संविधान सदन में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय सम्मेलन CSPOC के 28वें संस्करण का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय संस्कृति में सुनने और धैर्य की महत्ता बताई और भारत के 75 सालों के लोकतांत्रिक सफर, डिजिटल विकास, वैक्सीन उत्पादन, और गरीबी उन्मूलन को रेखांकित किया.
दिल्ली में संविधान सदन के ऐतिहासिक परिसर में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय सम्मेलन CSPOC के 28वें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया गया. इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन 14 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जा रहा है.
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं. सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मूल्यों और विधायी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना है.
CSPOC सम्मेलन के इतिहास में यह संस्करण विशेष खास रखता है क्योंकि इस बार सबसे अधिक राष्ट्रमंडल देशों और प्रतिनिधियों की सहभागिता हुई है, जिससे इसे अब तक का सबसे बड़ा और व्यापक सम्मेलन माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका दायित्व केवल बोलना नहीं, बल्कि सुनना भी होता है और यह सुनिश्चित करना होता है कि हर किसी को अपनी बात रखने का अवसर मिले. सभी स्पीकर्स में एक समान गुण होता है – धैर्य. वे शोरगुल और अत्यधिक उत्साह से भरे सदस्यों को भी मुस्कान के साथ संभालते हैं.
उन्होंने कहा, इस विशेष अवसर पर मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं. आज आपके बीच उपस्थित होकर हमें गर्व का अनुभव हो रहा है. आप सभी जिस स्थान पर बैठे हैं, वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का अत्यंत महत्वपूर्ण साक्षी रहा है. गुलामी के अंतिम वर्षों में, जब भारत की आज़ादी तय हो चुकी थी, इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठकें हुई थीं और भारत के संविधान की रचना की गई थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








