
अकेले पूरी सेना के बराबर तबाही मचा सकता है USS अब्राहम लिंकन जो ईरान की ओर बढ़ रहा
AajTak
USS अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहा है. इसमें एक सुपरकैरियर, 3-6 डिस्ट्रॉयर्स/क्रूजर, 1-2 पनडुब्बियां, 7000-8000 सैनिक और 65-70 विमान (F-35, F/A-18 आदि) शामिल हैं. सैकड़ों टोमाहॉक मिसाइलों से ईरान के एयरबेस, नेवी, ऑयल फैसिलिटी और न्यूक्लियर साइट्स पर भारी हमला कर सकता है.
अमेरिकी नौसेना का निमित्ज-क्लास सुपरकैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) दक्षिण चीन सागर से मिडिल ईस्ट की ओर रवाना हो गया है. पेंटागन ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को रीडायरेक्ट किया है. यह ग्रुप बहुत ताकतवर है कि अकेले पूरी सेना के बराबर तबाही मचा सकता है.
अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप क्या है?
यह अमेरिकी नौसेना का एक पूरा युद्ध समूह है, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर मुख्य होता है. यह ग्रुप Carrier Strike Group 3 (CSG-3) का हिस्सा है, जिसमें Carrier Air Wing Nine (CVW-9) एम्बार्क है. ग्रुप का फ्लैगशिप अब्राहम लिंकन है. इसमें Destroyer Squadron 21 के जहाज शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान को घेर कर बैठा है अमेरिका... जानिए कहां-कहां है US मिलिट्री बेस, जहां तेहरान कर सकता है हमला
ग्रुप में कितने जहाज और पनडुब्बियां?
कुल मिलाकर: 1 कैरियर + 3-6 सरफेस कम्बेटेंट्स + 1-2 सबमरीन्स + सपोर्ट शिप्स

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








