
मकर संक्रांति 2026: कड़ाके की ठंड में आस्था की डुबकी, प्रयागराज से हरिद्वार तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
AajTak
मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज, हरिद्वार और गंगासागर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. संगम में बुधवार को 85 लाख लोगों ने स्नान किया. स्नान वाली जगहों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर और भंडारों की व्यापक व्यवस्था की गई.
मकर संक्रांति के पावन मौके पर देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के मिलन स्थल पर सुबह से ही भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. हरिद्वार के हर की पैड़ी, उज्जैन और पश्चिम बंगाल के गंगासागर में भी हजारों लोग कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं.
प्रयागराज में बुधवार शाम तक करीब 85 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान पूरा कर लिया था, जबकि गुरुवार को मुख्य स्नान पर्व के अवसर पर यह संख्या 1.5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. आज सुबह से अब तक करीब 15 लाख लोग स्नान कर चुके हैं.
प्रयागराज प्रशासन ने भीड़ कंट्रोल और सुरक्षा के लिए 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं. इसके साथ ही तमाम जगहों पर भंडारे और चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की गई.
प्रयागराज में संगम तट पर उमड़ी भीड़
प्रयागराज में माघ मेला 2026 के तहत मकर संक्रांति का विशेष स्नान बुधवार आधी रात से ही शुरू हो गया. मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल के मुताबिक, बुधवार शाम तक 85 लाख भक्त स्नान कर चुके थे. अयोध्या से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां सड़कें और घाटों की व्यवस्था बेहतरीन है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए 42 अस्थायी पार्किंग बनाई हैं, जिनमें एक लाख से अधिक वाहन खड़े हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर रोटी क्यों नहीं बनती? ‘खिचड़ी’ बनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








