
'BJP-TRS सरकार गिराती हैं, विधायक खरीदती हैं', तेलंगाना में राहुल गांधी ने जमकर साधा निशाना
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के गुरुवार को 50 दिन पूरे हो गए. राहुल गांधी अब अपनी यात्रा को लेकर तेलंगाना पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने एक जनसभा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून, नफरत-हिंसा पर बात की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और टीआरएस को एक सिक्के के दो पहलू बताकर दोनों पर जमकर हमला बोला.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना के नारायणपेट में गुरुवार को एक जनसभा के दौरान बीजेपी और टीआरएस पर हमला बोला. उन्होंने कहा - ये दो राजनीतिक पार्टी नहीं हैं, ये बिजनेसेज हैं. इन दोनों का काम जनता का पैसा लूटना है. ये कुछ नहीं करते हैं.
उन्होंने कहा- मैं यहां साफ कहना चाहता हूं कि हमारे लिए टीआरएस और बीजेपी एक ही हैं. दोनों पार्टियां लोकतंत्र के खिलाफ हैं. पैसे की राजनीति करती हैं. एमएलए खरीदने का काम करती हैं. सरकार गिराने का काम करती हैं."
भारत जोड़ो यात्रा ने 50 दिन का सफर पूरा कर लिया है. तेलंगाना 5वां राज्य है, जहां यह यात्रा पहुंची है. इससे पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ये यह यात्रा गुजर चुकी है. राहुल गांधी की अगुआई में यह यात्रा कन्यकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी और जो 3570 किमी का सफर पूरा कर कश्मीर में खत्म होगी.
एक-दूसरे की मदद करती हैं बीजेपी-टीआरएस
जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इस यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान में जो नफरत-हिंसा फैलाई जा रही है, उसके खिलाफ खड़ा होना और नफरत से लड़ना है. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है. यहां तेलंगाना में केसीआर की सरकार है. लोकसभा में जो भी बिल नरेंद्र मोदी पास करवाना चाहते थे, टीआरएस उनको पूरा समर्थन देती थी.
उन्होंने बताया कि जो किसानों के खिलाफ तीन काले कानून थे, टीआरएस ने उनको पूरा समर्थन दिया और हम असेंबली में कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाए और टीआरएस ने समर्थन नहीं दिया. दिल्ली में टीआरएस उनकी मदद करती है और तेलंगाना में बीजेपी इनकी मदद करती है. उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां ये एक सिक्के के दो पहलू हैं. ये दोनों एक साथ मिलकर काम करते हैं. ये आपको समझने की जरूरत है. ये एक दूसरे की मदद करते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








