
BJP से नाराज हैं 22 विधायक और 9 सांसद, छोडेंगे एकनाथ शिंदे की शिवसेना, 'सामना' में दावा
AajTak
शिवसेना (UBT) पार्टी के मुखपत्र सामना ने दावा किया गया है कि शिवसेना के 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसद इस समय भाजपा से नाराज चल रहे हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ना चाहते हैं. सांसद विनायक राउत ने कहा कि विधायक नाराज हैं और शिवसेना (UBT) के संपर्क में हैं.
शिवसेना (UBT) पार्टी के मुखपत्र सामना ने एक बार फिर चौंकाने वाला बड़ा दावा किया है. सामना ने अपने कॉलम में लिखा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसद इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रहे हैं और शिंदे गुट छोड़ना चाहते हैं. यह भी कहा कि ये नाराज विधायक और सांसद शिवसेना (UBT) के संपर्क में हैं.
शिवसेना (UBT) के सांसद विनायक राउत ने कहा कि विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ना चाहते हैं. क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ है. सरकार में उनकी सुनी नहीं जा रही है.
'बीजेपी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं?'
'सामना' ने सोमवार को कहा कि “हम ही शिव सेना” जैसे नारे लगाने वाले शिवसेना के वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर ने खुले तौर पर भाजपा के व्यवहार पर नाराजगी जताई है. कीर्तिकर ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन में सब ठीक नहीं होने का संकेत दिया है और बीजेपी पर भेदभाव का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना लड़ेगी 22 सीटों पर लोकसभा चुनाव, CM के साथ हुई बैठक में शामिल सांसद का दावा
उन्होंने कहा, हम 13 सांसद हैं और अभी हम NDA का हिस्सा हैं. हम उम्मीद करते हैं कि हमारे निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा, लेकिन हम ऐसा होता नहीं देख रहे हैं. कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










