
BJP सांसद ने राज ठाकरे को बताया कालनेमि और दुष्ट, अयोध्या न घुसने देने की सौगंध!
AajTak
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को कालनेमि व दुष्ट कहते हुए मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा. उन्होंने कहा कि कि राज ठाकरे हिंदूवादी नहीं कालनेमि हैं.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मोर्चा खोल दिया है. अब बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को कालनेमि और दुष्ट बताते हुए मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा. उन्होंने कहा कि कि राज ठाकरे हिंदूवादी नहीं कालनेमि हैं.
राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीयों से माफी मांगो फिर अयोध्या आओ, वरना यूपी में घुसने नहीं दूंगा. राज ठाकरे ने हमेशा उत्तर भारतीयों के खिलाफ बोला है, उन्हें मारा है. अब अचानक इनका रूप परिवर्तन हो गया है कालनेमि की तरह और ये अयोध्या दर्शन के लिए आने चाहते हैं. इनकी गुंडागर्दी अब हम देखेंगे.
बीजेपी सांसद ने कहा कि बहुत बड़ा आंदोलन होगा, मैं किसी भी कीमत पर राज ठाकरे को लखनऊ एअरपोर्ट से बाहर नहीं आने दूंगा. सड़क-रेल सब घिरे रहेंगे. भाजपा सांसद ने अपने कार्यकर्ताओ को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भगवान राम की सौगंध खाते हैं कि राज ठाकरे को अयोध्या नहीं आने देंगे.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे जब तक हाथ जोड़कर माफी नही मांगते, तो लाखों की संख्या लोग 5 जून को सड़क पर उतरकर उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं देंगे. इसके लिए मैंने इसको लेकर जगह-जगह तैयारी शुरू कर दी है.
कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बहराइच लखनऊ हाइवे पर कई स्थानों पर लगे पोस्टर में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को क्षेत्र के लोगों को अयोध्या पहुंचने की अपील की है. उन्होंने उत्तर भारतीयों को भगवान राम का वंशज बताते हुए कहा कि उत्तर भारतीयों का अपमान भगवान राम का अपमान है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










