
BJP सांसद के लिए 2 पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत, एक है टीचर तो दूसरी गैस एजेंसी की मालकिन
AajTak
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ तमाम लोगों ने मनाया लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अर्जुनलाल मीणा सुर्खियों में हैं. दरअसल, सांसद मीणा ने करवा चौथ का पर्व अपनी दो पत्नियों के साथ मनाया. मीणा की शादी दो बहनों मीनाक्षी और राजकुमारी से हुई थी.
Karwa Chauth 2022: सुहागिनों का पर्व करवा चौथ गुरुवार को देश-दुनिया में पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया. इस बीच राजस्थान के उदयपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अर्जुनलाल मीणा भी सुर्खियों में रहे. दरअसल, 58 साल के सांसद मीणा ने करवा चौथ का पर्व अपनी दो पत्नियों के साथ मनाया.
सांसद अर्जुनलाल मीणा की शादी दो महिलाओं मीनाक्षी और राजकुमारी से हुई थी. मीनाक्षी और राजकुमारी दोनों बहनें हैं. पेशे की बात करें तो सांसद की एक पत्नी राजकुमारी टीचर हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं.
बता दें कि अर्जुनलाल मीणा राजस्थान के उन 25 भाजपा सांसदों में शामिल थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने संसद में भेजा था. इससे पहले 2014 के आम चुनाव में भी वह सांसद चुने जा चुके.
पता हो कि गुरुवार (13 अक्टूबर) को करवा चौथ का पर्व था. हिंदू धर्म में करवा चौथ का खास महत्व माना गया है. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना कर निर्जला व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद पति की पूजा करती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










