
BJP सांसद का 'X' अकाउंट हैक, हैकर ने शेयर कर डाले Spa और बॉडी मसाज के वीडियो और अश्लील कंटेंट
AajTak
Crime News: हैकर ने सांसद के अकाउंट को हैक करने के बाद अश्लील कंटेंट शेयर कर दिया है. इसमें स्पा और बॉडी मसाज के कंटेंट डाला गया है. माना जा रहा है कि सऊदी अरब के किसी हैकर ने सांसद का ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट हैक किया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया. हैकर्स ने अरबी भाषा मेंबीजेपी सांसद के X हैंडल से तमाम पोस्ट भी डाल दिए. फिलहाल अकाउंट को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे है. साइबर विशेषज्ञ सांसद के अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं. इसके साथ ये पता लगाया जा रहा कि इसे कहां से हैक किया गया है.
हैरानी की बात यह है कि X अकाउंट हैक होने के बाद ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के पुराने पोस्ट नहीं दिख रहे. सिर्फ हैकर्स के ही शेयर किए गए वीडियो और फोटोज नजर आ रहे हैं.
हैकर ने सांसद के अकाउंट को हैक करने के बाद अश्लील कंटेंट शेयर कर दिया है. इसमें स्पा और बॉडी मसाज के कंटेंट डाला गया है. माना जा रहा है कि सऊदी अरब के किसी हैकर ने सांसद का ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट हैक किया है.
सांसद अब अपने अकाउंट को वापस रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं. साथ ही पुलिस से भी मामले की शिकायत की जा रही है.
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि सोशल मीडिया से मामले के बारे में पता चला है. सांसद जी के 'X' अकाउंट हैक की जानकारी सायबर टीम चेक कर रही है. फॉर्मल कंप्लेंट नहीं मिली है. जांच के बाद लीगल कार्रवाई की जाएगी. देखें Video:-
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर (अब X) अकाउंट भी हैक हो चुका है. हैकर्स ने अरबी भाषा में कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट कर डाले थे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










