
BJP पार्षद राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के मेयर, कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 8 वोट
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर बन गए हैं. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को महज 8 वोट मिले.
भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर बन गए हैं. उन्हें 133 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को महज 8 वोट मिले है. वहीं, जयभगवान यादव (बेगमपुर वार्ड) डिप्टी मेयर बने हैं. इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) में दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वापसी हो गई है. बता दें कि दिल्ली नगर निगम में आज मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुए. इसमें बीजेपी ने जीत का परचम फहराया है.
BJP की ओर से राजा इकबाल सिंह मेयर पद के उम्मीदवार थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें शहर की समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है. AAP ने पहले ही अपनी हार मान ली है. अब हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और पिछले दो सालों से रुके कार्यों को पूरा करेंगे.
AAP की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय और नेता मुकेश गोयल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही थी. उनका आरोप है कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजाक बना दिया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से मनदीप सिंह ने मेयर पद और अरीबा खान ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था.
क्या कहते हैं आंकड़े?
- MCD में कुल सीटें: 250 - वर्तमान सक्रिय सीटें: 238 (12 सीटें खाली) - BJP: 117 (2022 में 104) - AAP: 113 (2022 में 134) - कांग्रेस: 8
मेयर चुनाव में वोटिंग के लिए 238 पार्षदों के अलावा 10 सांसद (7 लोकसभा, 3 राज्यसभा) और 14 विधायक शामिल करने का प्रावधान है. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने इनमें से 11 बीजेपी और 3 AAP विधायकों को चुना था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










