
BJP पर सॉफ्ट हुए संजय राउत, चंद्रकांत पाटिल-उद्धव की हुई मुलाकात, दानवे बोले- दोनों दलों के नेता चाहते हैं गठबंधन
AajTak
हाल ही में BJP नेता चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे के बीच एक शादी समारोह में मुलाकात हुई. इस मुलाकात को लेकर संजय राउत का बयान आया. उन्होंने कहा- बीजेपी में कई ऐसे लोग हैं, जो चंद्रकांत पाटिल की तरह सोचते हैं और दोनों दलों के गठबंधन का समर्थन करते हैं.
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के तेवर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर एकदम नर्म हो गए हैं. उनके एक बयान से महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) में हलचल तेज हो गई है, BJP के साथ गठबंधन को लेकर कई बातें कही हैं. राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई लोग शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन करना चाहते हैं.
दरअसल, हाल ही में BJP नेता चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे के बीच एक शादी समारोह में मुलाकात हुई. संजय राउत का बयान इस मुलाकात के बाद ही आया है. राउत ने कहा,'चंद्रकांत पाटिल हमारे मित्र हैं. वह हमेशा से भाजपा-शिवसेना गठबंधन के समर्थक रहे हैं. अब BJP में बहुत से बाहरी लोग आ गए हैं, जिन्हें हमारे (BJP-शिवसेना) 25 साल पुराने गठबंधन के महत्व के बारे में नहीं पता है. ऐसे लोगों का बीजेपी या हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है.'
हमारा हक एकनाथ शिंदे को दे दिया
संजय राउत ने कहा,'चंद्रकांत पाटिल की भावनाएं (BJP-शिवसेना गठबंधन) भाजपा में कई अन्य लोगों की भी भावनाएं हैं. मैं उनके विचारों की सराहना करता हूं. हम MVA में गए इसका कारण बीजेपी के कुछ लोग थे. हमारी असली शिवसेना छोड़कर जो नई 'डुप्लिकेट शिवसेना' बनी है, उसे बीजेपी ने पूरा समर्थन दिया है. जो हमारा हक था, उसे एकनाथ शिंदे को दे दिया गया.'
लगातार चल रही है बातचीत: राउत
बीजेपी और शिवसेना (UBT) के संभावित गंठबंधन को लेकर जब संजय राउत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी में कई ऐसे लोग हैं, जो चंद्रकांत पाटिल की तरह सोचते हैं. हम इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं. लेकिन इस समय हम 'वेट एंड वॉच' की नीति पर हैं. हालांकि, हमें पहले से पता है कि आगे क्या होने वाला है. मुझे संदेह है कि एकनाथ शिंदे कितने समय तक भाजपा के साथ रह पाएंगे. वह केवल सत्ता और पैसे के बल पर टिके हुए हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










