
BJP ने J-K के लिए जारी की नई लिस्ट, पहले चरण के 15 उम्मीदवारों का ऐलान, कोई बदलाव नहीं
AajTak
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. लेकिन थोड़ी देर बाद बीजेपी ने इसे वापस ले लिया. कहा कि फिर से संशोधित लिस्ट जारी होगी. बता दें कि इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 15. दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बीजेपी ने सोमवार दोपहर उम्मीदवारों की संशोधित लिस्ट जारी कर दी है. पहले चरण के तहत इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं.
इससे पहले सोमवार सुबह 10 बजे बीजेपी ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. लेकिन बाद में इस लिस्ट को वापस ले लिया गया. अब इसे नए सिरे से जारी किया गया है. लेकिन पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की गई है.
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहली लिस्ट में अपने नाम नहीं होने की वजह से नाखुश थे, जिस वजह से बीजेपी को नए सिरे से लिस्ट जारी करनी पड़ी. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं.
PDF देखें
पूर्व डिप्टी सीएम को टिकट नहीं इससे पहले जारी की गई लिस्ट में जम्मू कश्मीर में बीजेपी के कई बड़े नेताओं को टिकट नहीं दिया गया था. इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह भी शामिल थे. निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला था.
वहीं, बीजेपी की पुरानी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा को बीजेपी ने नागोटा से उम्मीदवार बनाया गया था. देवेंद्र राणा नेशनल कांफ्रेंस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










