
BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से एकनाथ शिंदे-अजित पवार को हटाया, जानें क्यों किया बदलाव?
AajTak
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन करते हुए इन दोनों पार्टियों ने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए हैं.
भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची से हटा लिया. बीजेपी की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की सूची में यह सुधार भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के उस पत्र के बाद किया गया, जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक दल अन्य पार्टियों के नेताओं के नाम स्टार कैम्पेनर्स की अपनी लिस्ट में नहीं शामिल कर सकते हैं.
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 40-स्टार प्रचारकों की एक संशोधित सूची ईसीआई को सौंपी है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, 'इस सूची को महाराष्ट्र राज्य के लिए अनुसूची 4 और 5 में आने वाले शेष संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वैध माना जा सकता है, जब तक कि हम निर्धारित समय सीमा के भीतर इसके लिए एक संशोधित सूची नहीं भेज देते.'
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन करते हुए इन दोनों पार्टियों ने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए हैं. बता दें कि शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के नाम शामिल किए थे.
इससे पहले 26 मार्च को बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शिंदे, पवार और रामदास अठावले के नाम शामिल थे. जिसके बाद ECI ने 5 अप्रैल को बीजेपी को पत्र लिखकर कहा था, '...आपको सूचित किया जाता है कि स्टार प्रचारकों की सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं जो अन्य राजनीतिक दलों के नेता हैं. आपको जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 (1) के स्पष्टीकरण 1 और 2 के अनुसार केवल उन्हीं व्यक्तियों को स्टार प्रचारक के रूप में नामांकित करना चाहिए जो आपकी पार्टी के सदस्य हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










