'BJP ने बालाकोट और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट मांगा', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना
AajTak
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जीके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बालाकोट और हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगा. आपको विकास के नाम पर वोट मांगना चाहिए. क्या उनके (बीजेपी) सत्ता में आने से पहले कोई हिन्दू खतरे में नहीं था?
पश्चिम बंगाल के आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. इस बीच शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जीके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि डबल इंजन का मतलब, दिल्ली और राज्यों में लूटेंगे.
अभिषेक बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी ने बालाकोट और हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगा. आपको विकास के नाम पर वोट मांगना चाहिए. क्या उनके (बीजेपी) सत्ता में आने से पहले कोई हिन्दू खतरे में नहीं था? उन्होंने (मोदी) हिंदुओं के लिए क्या किया है? क्या बीजेपी जिंदाबाद या जय श्री राम कहने से फ्री में खाने का तेल मिलता है? वे (बीजेपी) जय श्रीराम के नाम पर वोट मांगते हैं. एलआईसी से अडानी को करोड़ों का कर्ज किसने दिया?. जिस दिन सीबीआई जांच होगी, बीजेपी का कोई नेता बख्शा नहीं जाएगा. डबल इंजन का मतलब, दिल्ली और राज्यों में लूटेंगे.
ममता बनर्जी ने भी साधा था बीजेपी पर निशाना
बता दें कि कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल के खेजुरी में रैली करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा था. ममता बनर्जी ने कहा था कि 'वाम' (लेफ्ट) और 'राम' (भाजपा) ने हमारे खिलाफ हाथ मिला लिया है. ममता बनर्जी ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की ओर से दूसरी जगह जाकर हिंसा करने के संकेत मिल रहे थे. यह किस प्रकार का धर्म है? ये लोग हिन्दू धर्म को दूषित कर रहे हैं.
जो इंसानों को मारते हैं वे न हिंदू हैं और न ही मुसलमान- ममता बनर्जी
सीएम ने कहा था कि मेरा मानना है कि वे न तो हिंदू हैं और न ही मुसलमान हैं, जो हथियार और बंदूकें लेकर चलते हैं और इंसानों को मारते हैं और घरों में आग लगाते हैं वे न हिंदू हैं और न ही मुसलमान. ये सिर्फ बीजेपी के गुंडे हैं. राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अन्य धार्मिक हिंदू त्योहार भी होते हैं लेकिन कभी गुंडागर्दी नहीं हुई. राम के नाम पर हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, मैं भी हिंदू हूं, लेकिन स्वामी विवेकानंद जैसी हिंदू हूं, राम कृष्ण जैसी हिंदू हूं, दुर्गा पूजा करने वाली हिंदू हूं, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने वाली हिंदू हूं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








