
'BJP नेता नैरेटिव चला रहे, मैं PM पद की गरिमा बचा रहा था,' दानिश अली ने उकसाने के दावे पर तोड़ी चुप्पी
AajTak
बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने संसद में बीजेपी MP रमेश बिधूड़ी को उकसाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. दानिश ने कहा, उन्होंने रमेश बिधूड़ी को उकसाया नहीं था. बल्कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने की कोशिश की थी. उन्होंने बीजेपी नेताओं पर नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया.
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में अमर्यादित भाषा पर विपक्ष लगातार कार्यवाही की मांग कर रहा है. इस बीच, बसपा सांसद दानिश अली पर उकसाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. अब दानिश ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है. दानिश ने कहा है कि बीजेपी के नेता नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया है.
बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने ट्वीट किया और लिखा, भाजपा के कुछ नेता एक नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में मैंने रमेश बिधूड़ी को भड़काया. जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापतिजी को मोदी जी से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग की थी.
'चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे बिधूड़ी'
दानिश अली ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बीजेपी सांसद बिधूड़ी संसद में चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दे रहे हैं. वीडियो में रमेश बिधूड़ी कहते हैं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती है तो उनके (विपक्ष) पेट में दर्द होने लगता है कि गरीब का बेटा, एक 'चाय बेचने वाले' का बेटा... जिसे कभी 'मौत का सौदागर', कभी 'नीच', कहा जाता है.. ये लोग सफलता पचा नहीं पा रहे हैं.
'अचानक बिफर गए बिधूड़ी और...'
बिधूड़ी ने आगे कहा, ये लोग सवाल उठा रहे हैं कि मोदी साब श्रेय क्यों ले रहे हैं? मोदी साब श्रेय नहीं ले रहे हैं, श्रेय ले रहे हैं देश के वैज्ञानिक. इस बीच, आवाजें आती हैं और रमेश बिधूड़ी पूरी तरफ बिफर जाते हैं. उसके बाद उन्होंने लगातार बीएसपी सांसद दानिश अली को लेकर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









