
BJP नेता आरके सिंह के बागी तेवर, PK के आरोपों पर अपनी पार्टी के नेताओं से मांगा जवाब
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से प्रशांत किशोर के गंभीर आरोपों पर सफाई देने की मांग की है. आरके सिंह ने कहा कि वह पार्टी के हित में ही बातें कह रहे हैं.
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर द्वारा NDA नेताओं पर लगाए हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप में अब बीजेपी में घमासान मच गया है. पीके के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आर. के सिंह ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं और अपनी ही पार्टी के नेताओं आरोपों पर सफाई मांगी है.
आर.के. सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं से सफाई देने की मांग करते हुए कहा, सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल पर प्रशांत किशोर ने जो आरोप लगाए गए हैं, वो बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा, 'दोनों नेताओं को बताना चाहिए कि उनके ऊपर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.'
पूर्व सांसद ने विशेष रूप से सम्राट चौधरी से अपनी डिग्री सार्वजनिक करने की मांग की और दिलीप जायसवाल से स्पष्ट करने को कहा कि उन्होंने कॉलेज 'हड़पा' नहीं है.
अशोक चौधरी के मामले में उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार के मंत्री को 200 करोड़ रुपये की जमीन अर्जित करने के आरोपों पर जवाब देना चाहिए.'
'नेताओं को देना चाहिए जवाब'
उन्होंने कहा कि अगर सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी साफ हैं तो उन्हें सामने आना चाहिए और अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मांग की कि वे इन नेताओं से जवाब मांगें. बीजेपी आलाकमान को भी सम्राट और जायसवाल से आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










