
BJP चुनाव समिति की बैठक में MP-छत्तीसगढ़ पर मंथन, 4 कैटेगिरी में बांटी विधानसभा सीटें
AajTak
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया. प्रधानमंत्री नरेंदर् मोदी के अलावा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित अन्य सीईसी सदस्य उपस्थित थे. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में शामिल थे.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर बुधवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक अहम बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंदर् मोदी के अलावा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित अन्य सीईसी सदस्य उपस्थित थे. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में शामिल थे.
पार्टी की चुनाव समिती ने दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया और आगे की रणनीति तैयार की. सूत्रों के मुताबिक बैठक में बीजेपी ने विधानसभा सीटों को 4 श्रेणियों में बांटा है. इनमें जीती हुई सीटों और हार मिलने वाली सीटों पर मंथन हुआ. इसके अलावा बैठक में संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा हुई. साथ ही अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं तक कैसे पहुंचा जाए, इस पर भी चर्चा की गई है. बैठक में राज्य के नागरिकों को यह बताने के नए तरीकों पर चर्चा हुई कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए पिछले वर्षों में क्या किया है.
Glimpses from BJP Central Election Committee Meeting being held at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/gRx8eIZfXg
इन श्रेणी में बांटी गईं सीटें-
एक श्रेणी = जहां जीत मिली बी श्रेणी = एक या दो बार हार मिली सी श्रेणी = लगातार दो हार मिली डी श्रेणी = कभी जीत नहीं मिली
न्यूज एजेंसी के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि समिति सदस्यों ने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और इस दौरान राज्य नेतृत्व ने उन्हें फीडबैक दिया. पार्टी उन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां उसे मजबूत विपक्ष का सामना करना पड़ता है, लेकिन उसका मानना है कि वह मजबूत उम्मीदवारों के चयन सहित एक चतुर रणनीति के साथ चीजों को बदल सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










