
'BJP चुनाव जीतती नहीं, चोरी करती है', चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC के फैसले के बाद बोले केजरीवाल
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट का चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक फैसला आया है. हम सबने देखा कि किस तरह से चंडीगढ़ के चुनाव में साफ-साफ था कि 20 वोट INDIA गठबंधन के थे, 16 वोट बीजेपी के थे. 20 में से आठ वोट किस तरह से INDIA गठबंधन के अमान्य घोषित कर दिए गए और गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हारा हुआ घोषित कर दिया और बीजेपी को जीता हुआ बता दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया. कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर के नतीजे को खारिज करते हुए AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया. वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा.
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट का चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक फैसला आया है. हम सबने देखा कि किस तरह से चंडीगढ़ के चुनाव में साफ-साफ था कि 20 वोट INDIA गठबंधन के थे, 16 वोट बीजेपी के थे. 20 में से आठ वोट किस तरह से INDIA गठबंधन के अमान्य घोषित कर दिए गए और गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हारा हुआ घोषित कर दिया और बीजेपी को जीता हुआ बता दिया.
उन्होंने कहा कि मामला जब सुप्रीम कोर्ट में गया तो कोर्ट ने जल्दी-जल्दी सुनवाई करके पूरा प्रोसेस देखा. अपने पास बैलेट पेपर मंगाकर खुद देखे और रिजल्ट घोषित कर दिया. ये पहली बार भारतीय इतिहास में हुआ है. हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करते हैं. देश के अंदर जनतंत्र को कुचला जा रहा है, सभी संस्थान कुचले जा रहे हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत मायने रखना है जनतंत्र के लिए.
ये INDIA गठबंधन की जीत: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि INDIA गठबंधन की यह बहुत बड़ी और पहली जीत है. ये बहुत बड़े मायने रखती है. एक तरह से उन लोगों से हम ये जीत छीनकर लाए हैं. बीजेपी ने ये चुनाव और वोट चोरी कर लिए थे. हम लोगों ने हार नहीं मानी. हम लड़ते रहे और आखिर में हमारी जीत हुई. ये बड़ी जीत है और बड़ा संकेत देती है देश को, जो लोग कहते हैं बीजेपी को नहीं हराया जा सकता है. बीजेपी को एकता से हराया जा सकता है. ये इस चुनाव के नतीजों के साबित कर दिया. INDIA गठबंधन के लोगों को बधाई देता हूं. ये चंडीगढ़ के लोगों की जीत हुई.
'बीजेपी ने चंडीगढ़ चुनाव चोरी किया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










