
'BJP को वोट देना, मतलब बच्चियों से रेप होना', झारखंड के कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान
AajTak
झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बर उनके चर्चा में रहने का कारण है बीजेपी पर दिया गया आपत्तिजनक बयान. उन्होंने कहा है कि BJP को वोट देने का मतलब है बच्चियों से रेप होना.
झारखंड के कांग्रेस विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है. मणिपुर में हिंसा और दुष्कर्म के मामलों पर बात करते हुए उन्होंने बीजेपी को वोट देने से रेप की घटनाओं को जोड़ दिया है. कांग्रेस विधायक ने यह भी बताया है कि मणिपुर की घटना से झारखंड के लोगों में भी काफी गुस्सा है.
बयान देने वाले कांग्रेस विधायक का नाम इरफान अंसारी है. वह जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब है, बच्चियों के साथ रेप होना. उन्होंने आगे कहा,'जहां-जहां BJP की सरकार है. वहां ऐसा लगता है कि ये लोग हमारी माताओं और बहनों के शरीर नोच लेंगे. मणिपुर में जो हुआ, उसके बाद भाजपा वाले कहां गए? क्या भाजपा वालों की माताएं और बहनें नहीं हैं? क्या भाजपा (उनकी) की बहन के सामने कोई ऐसा करेगा तो क्या अच्छा लगेगा?
परिवार का सम्मान चाहते हैं तो...
इरफान अंसारी ने कहा कि अगर कोई बीजेपी को वोट करता है तो समझिए की भाजपा उसकी बच्ची के साथ रेप कर रही होगी. इसलिए अगर अपनी बहनों, परिवार और समाज का सम्मान चाहते हैं तो BJP से दूर रहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की घटना से झारखंड की जनता काफी आक्रोशित है.
पहले भी चर्चा में रहे हैं अंसारी
यह पहला मौका नहीं है, जब आपत्तिजनक बयान देकर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी चर्चा में आए हैं. इससे पहले इरफान अंसारी ने ऐलान किया था कि वह जामताड़ा में देश का सबसे बड़ा बजरंगबली का मंदिर बनाएंगे. चाहे इसके लिए उन्हें अपनी किडनी की क्यों ना बेचनी पड़े.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










