
BJP के 'लिबरेशन डे' के प्रस्ताव पर ओवैसी बोले- 'लिबरेशन नहीं, मनाएं नेशनल इंटीग्रेशन डे'
AajTak
बीजेपी ने भारत में हैदराबाद के विलय दिवस को 'लिबरेशन डे' के तौर पर मनाने का प्रस्ताव रखा है. इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को एक पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि इस दिन को 'लिबरेशन डे' नहीं, बल्कि 'नेशनल इंटीग्रेशन डे' के तौर पर मनाया जाना चाहिए.
असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से हैदराबाद रियासत के भारत में विलय के दिन को 'नेशनल इंटीग्रेशन डे' के तौर पर मनाने का आग्रह किया है. बीजेपी ने इस दिन को 'लिबरेशन डे' के तौर पर मनाने का प्रस्ताव किया है, जिसके जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने दोनों नेताओं को एक पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है. असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से सांसद हैं और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख हैं.
औपनिवेशिक और सामंती राज का अंत हुआ
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने पत्र में लिखा है- हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर वह तारीख है, जब हैदराबाद रियासत भारत के संघ में शामिल हुई थी. इसी तारीख को यहां के लोगों के लिए अंग्रेजों के अप्रत्यक्ष औपनिवेशिक और सामंती राज का अंत हुआ. ऐसे में मेरा तेलंगाना सरकार से अनुरोध है कि वो इस दिन को 'नेशनल इंटीग्रेशन डे' के तौर पर सेलिब्रेट करे. ये उत्सव यहां के लोगों के अधिनायकवादी निजाम के शासन और अंग्रेजों के औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष का जश्न होना चाहिए.
हिन्दू-मुसलमानों का साझा प्रयास
इस जश्न में 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के नायक मौलवी अलाउद्दीन और पत्रकार तुर्रेबाज खान को भी पहचान दी जानी चाहिए. हैदराबाद रियासत को भारत का हिस्सा बनाने में मुसलमानों और हिंदुओं के साझा प्रयासों ने काम किया. ये बात सुंदरलाल कमेटी की रिपोर्ट में भी सामने आती है.
यूनिवर्सिटी वीमेंस कॉलेज में हो जश्न

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










