
'BJP आ गई तो पहले इलाज मेरा और तुम्हारा होगा', इमरान मसूद के बयान पर चुनाव आयोग पहुंची BJP
AajTak
UP News: कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है. कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा था कि ये चुनाव इमरान को जिताने हराने का नहीं, ये चुनाव अपने आप को बचाने का है. अगर बीजेपी वापस आ गई तो सबसे पहले इलाज मेरा और तुम्हारा होगा.
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद (Congress candidate Imran Masood) ने एक सभा में कहा कि अगर भाजपा दोबारा आ गई तो सबसे पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है, याद रखना. इस टिप्पणी का वीडियो वायरल होते ही भाजपा के लखनऊ मुख्यालय ने इमरान मसूद के बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है.
बता दें कि इमरान मसूद (Imran Masood) का चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इमरान मसूद बोलते नजर आ रहे हैं कि मैं सिर्फ इतनी बात कह रहा हूं कि यह चुनाव इमरान को जिताने हराने का नहीं है, यह चुनाव अपने आप को बचाने का है.
यह भी पढ़ें: 'हम 20 करोड़ हैं, कोई देश से निकाल नहीं सकता...', सहारनपुर में बोले कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद, VIDEO
इमरान मसूद ने आगे कहा कि अगर भाजपा दोबारा आ गई तो सबसे पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है, याद रख लेना. जितनी मजबूत आवाजें हैं, सारी खामोश ऐसे ही नहीं की जा रहीं, कोई बोलने वाला न बचे, ऐसी साजिश हो रही है.
भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की शिकायत
इमरान मसूद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा के लखनऊ मुख्यालय ने इमरान के बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की. शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा ने पत्र में लिखा है कि सहारनपुर कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने अपनी जनसभा में वर्ग विशेष को भड़काया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










