
Birthday पर मोबाइल न मिलने पर लड़के ने की आत्महत्या, मां से मांगा था फोन
AajTak
सांगली जिले के मिराज शहर में 15 वर्षीय विश्वजीत रमेश चमदानवाले ने कथित तौर पर मोबाइल फोन न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली. लड़के ने दो दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था और मां से फोन की मांग की थी, जिसे फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कारण मना कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय लड़के ने अपनी मां से जन्मदिन पर मोबाइल फोन की मांग की थी. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के चलते मां ने बेटे को फोन देने से मना कर दिया. इस बात से आहत होकर लड़के ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विश्वजीत रमेश चमदानवाले के रूप में हुई है. विश्वजीत ने दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. जन्मदिन को लेकर विश्वजीत ने अपनी मां से जन्मदिन पर मोबाइल फोन की मांग की. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कराण मां नेफोन दिलाने से मना कर दिया. इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी.
ये भी पढ़ें- सच्ची दोस्ती का दुखद अंत, पहले सहेली ने दी जान, फिर दूसरी ने सदमे में की खुदकुशी
घटना के वक्त उसकी मां और बहन सो रही थीं. रविवार सुबह परिजनों ने उसे फांसी पर लटका हुआ पाया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात मिराज शहर में हुई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










