
Billionaires List: अमीरों की लिस्ट में पहले टॉप-10 और 20... अब Top-30 से भी बाहर हुए अडानी, इतनी रह गई नेटवर्थ
AajTak
Gautam Adani के शेयरों में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से जो गिरावट का दौर शुरू हुआ था, उसके चलते उनकी नेटवर्थ महीनेभर में ही लगभग 81 अरब डॉलर घट गई है. साथ ही एक महीने में अमीरों की लिस्ट में चौथे से गिरकर अब 33वें नंबर पर आ गए हैं.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग का अडानी ग्रुप (Adani Group) पर कहर कब खत्म होगा, कहना मुश्किल है. हर बीतते दिन के साथ Gautam Adani को बड़े झटके लगते जा रहे हैं. साल 2023 भारतीय अरबपति के लिए बेहद खराब साबित होता जा रहा है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म द्वारा 24 जनवरी को रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश किए जाने के अगले ही दिन से गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसकते जा रहे हैं. अडानी पहले Top-10 से... फिर Top-20 की लिस्ट से बाहर हो गए और वे Top-30 में भी नहीं रहे.
2022 में जितना कमाया, महीने भर में डबल गंवाया Gautam Adani Net Worth में आ रही जोरदार गिरावट के चलते दुनिया के अमीरों में उनका दबदबा तेजी से कम हुआ है. बीते साल 2022 में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे और साल खत्म होते-होते भी वे चौथे पायदान पर काबिज थे. फिर नए साल 2023 की शुरुआत हुई.
सभी को उम्मीद थी भारतीय अरबपति इस साल भी कमाई के मामले में तमाम अमीरों को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल करेंगे. लेकिन जनवरी का पहला महीना खत्म होने से पहले ही अमेरिकी से एक रिपोर्ट आई और तस्वीर बिल्कुल बदल गई. कमाई के मामले में नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा दौलत गवांने के मामले में गौतम अडानी पहले नंबर पर पहुंच गए.
अरबपतियों की लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंचे अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg की अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 23 फरवरी 2023 को वे टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट और जेफ बेजोस के बाद चौथे नंबर पर मौजूद थे. उस समय उनकी नेटवर्थ लगभग 116 अरब डॉलर थी. 24 फरवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट पब्लिश हुई और 25 फरवरी से Adani Group की कंपनियों के शेयरों में ऐसा भूचाल आना शुरू हुआ, जो अभी तक लगातार जारी है.
समूह का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गिर चुका है. इस बीच शेयरों की कीमत गिरने के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ भी कम होती गई और अमीरों की लिस्ट में वे चौथे नंबर से 10 पर पहुंच गए, हिंडनबर्ग की सुनामी यहीं नहीं थमी और 15 दिन के भीतर ही अडानी Top-10 Billionaires की लिस्ट से भी बाहर निकल गए और अब Top-30 से बाहर निकलते हुए वे 33वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
इतनी रह गई Adani की संपत्ति संपत्ति में गिरावट की बात करें तो इस साल अब तक इस साल की शुरुआत से अब तक गौतम अडानी करीब 81 अरब डॉलर की संपत्ति गवां चुके हैं. Forbes के रियल टाइम Billionaires Index के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ गिरते-गिरते अब 35.3 अरब डॉलर रह गई है. इतनी संपत्ति के साथ वे दुनिया के 33वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. महीनेभर के भीतर ही अडानी के शेयर 85 फीसदी तक टूट चुके हैं. बीते साल सितंबर 2022 में गौतम अडानी 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नंबर एक की कुर्सी की ओर बढ़ते जा रहे थे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









