
Bike पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए, ड्रिंक्स में टैबलेट मिलाई... बिहार में 6 लड़कों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप
AajTak
बिहार के खगड़िया में एक किशोरी का जीवन उजड़ गया जब छह युवकों ने नशीला पेय पिलाकर गैंगरेप किया. युवक ने उसे बाइक से बांध पर ले जाकर शोषण किया, फिर बेहोश छोड़कर फरार हो गए. सुबह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई. पुलिस ने केस दर्ज कर छापेमारी शुरू की, लेकिन आरोपी फरार हैं.
बिहार के एक छोटे से गांव में एक किशोरी का जीवन अचानक उजड़ गया. यह कहानी उस मासूम लड़की की है, जिसने दरिंदगी की सारी हदें पार कर देने वाले अपराध का शिकार होना पड़ा. एक रात, जब गांव की सन्नाटा पसरा था, एक युवक ने उसे घर से बहाने से बुलाया. वह युवक उसकी पहचान का था, जिस पर भरोसा करके वह चली गई. युवक ने उसे बाइक पर बिठाया और गांव के बांध की ओर ले गया.
ड्रिंक्स में टेबलेट मिला दिया वहां पहुंचकर उसने एक नशीला पेय पदार्थ पिलाया, जिसमें टेबलेट मिलाई गई थी. मासूम को इसकी भनक तक नहीं लगी. धीरे-धीरे उसकी आंखें भारी होने लगीं. तभी, पांच अन्य युवक वहां पहुंचे. इन छह बालिग लड़कों ने मिलकर उस मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बारी-बारी से उन्होंने उसका शोषण किया. जब लड़की बेहोश हो गई, तो सभी दरिंदे वहां से फरार हो गए, उसे बांध पर अधमरी हालत में छोड़कर.
रातभर वह बेहोशी की हालत में पड़ी रही. सुबह जब उसकी आंखें खुलीं, तो दर्द और डर ने उसे घेर लिया. किसी तरह वह घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. उसकी हालत देखकर घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने तुरंत परबत्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आधे दर्जन नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं.
क्या कहते हैं गांव के लोग? पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. पीड़िता, जो महज 14 साल की है, अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दिल और दिमाग पर यह दाग जिंदगीभर रहेगा. गांव में इस घटना से आक्रोश है. लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस किशोरी की जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रह सकती.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










